राष्ट्रगीत का सम्मान करना सभी का दायित्व: महापौर ने वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर जताई आपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना सभी का दायित्व है, जिस प्रकार कांग्रेस की दो महिला पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया और उसके बाद जिस तरह का रुख कांग्रेस नेतृत्व ने अपनाया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है।
महापौर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दोनों पार्षदों के बयान अलग-अलग समय पर सामने आए, लेकिन कांग्रेस की ओर से न तो कोई स्पष्टता दी गई और न ही कोई गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस कार्यालयों में यदि वंदे मातरम् गाया जाता है तो जो लोग इसे नहीं गाते उनके खिलाफ पार्टी क्या कार्रवाई करेगी, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
भ्रष्टाचार का आरोप है तो प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखें
जीतू पटवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए ‘ईमानदारी की चुनौती’ वाले बयान पर भी महापौर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो उसे प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखा जाना चाहिए, न कि इस प्रकार की सार्वजनिक चुनौतियों के जरिए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता ने भ्रष्टाचार के कारण सत्ता से बाहर किया उन्हें इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता। वंदे मातरम् विवाद पर महापौर ने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना सभी का दायित्व है।
हालांकि इसे गाना या न गाना व्यक्तिगत विषय हो सकता है, लेकिन इसका अपमान करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा बिना किसी कारण धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई और राष्ट्रीय गीत को लेकर विवाद खड़ा किया गया।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!