हथियार दिखाने वाले बदमाश से रहवासी परेशान: वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित महावर नगर में एक बदमाश की हरकतों से रहवासी खौफ में हैं। आरोप है कि क्षेत्र का रहने वाला रवि खंडेलवाल आए दिन नशे की हालत में हथियार दिखाकर लोगों को डराता-धमकाता है। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो उपलब्ध कराने वाले एक रहवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में आतंक मचा रहा है। वह कभी चाकू, कभी तलवार तो कभी नकली पिस्टल दिखाकर लोगों पर रौब झाड़ता है। कई बार रहवासियों ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी अपने घर की बालकनी में खड़े होकर तलवार लहरा रहा था और आसपास रहने वालों को धमका रहा था। इसी दौरान रहवासियों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम हथियार दिखाकर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रहवासियों के मुताबिक बदमाश पर पूर्व में कई केस दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!