आपत्तियों के विरोध में उतरे रहवासी: फर्जी हस्ताक्षरों से टंकी निर्माण रोकने का प्रयास; महापौर से स्थल निरीक्षण की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 33 स्थित पुराने रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने बगीचे की जमीन पर नगर निगम द्वारा स्वीकृत नर्मदा पानी की टंकी के निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट होती नजर आ रही है। क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा गलत हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर अंकित कर टंकी निर्माण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की बात सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वार्ड के रहवासियों ने एकजुट होकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के समक्ष अपनी सहमति और सही तथ्य प्रस्तुत किए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमांक 33 में कई वर्षों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के अधिकांश परिवार रोजाना की जरूरतों के लिए बोरिंग के पानी पर ही निर्भर हैं।
हालांकि वार्ड में नर्मदा जल की पाइपलाइन है, लेकिन वर्तमान पानी की टंकी काफी दूरी पर होने के कारण यहां नर्मदा का पानी उचित दबाव और पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। नगर निगम द्वारा स्वीकृत इस नई टंकी का निर्माण होने से सुखलिया और आसपास की कई कॉलोनियों के परिवारों को स्थायी रूप से पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
जनहित की परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए
रहवासियों ने निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को आवेदन पत्र सौंपकर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की बहुसंख्यक जनता इस टंकी के निर्माण के पूरी तरह पक्ष में है। उन्होंने मांग रखी है कि किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्पमित्र भार्गव स्वयं मौके पर आएं तथा स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करें।
टंकी निर्माण का समर्थन करने और पत्र सौंपने वालों में दीपक उपाध्याय, मनोज मिश्रा, प्रदीप पवार, विकास पाल, नीरज दीक्षित, संजय गंगराड़े, नीरज मिश्रा, जगदीश शर्मा, दीपेश, उर्मिला उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, अमिता मिश्रा, आशा पवार, मधुरी यादव और जया मिश्रा रहवासी मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास और जनहित की इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!