दक्षिण कंपाउंड में वाइन शॉप का रहवासियों ने किया विरोध: क्षेत्र-5 के विधायक और वार्ड-47 के पार्षद को सौंपा ज्ञापन; आज घर-घर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दक्षिण कंपाउंड क्षेत्र में प्रस्तावित वाइन शॉप का स्थानीय रहवासियों ने विरोध किया है। पंचम की फैल सहित आसपास की कॉलोनियों के नागरिकों में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
समाजजन का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
बैरवा समाज के युवाओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने निर्णय लिया है कि वे आज शाम 6 बजे एकत्रित होकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध दर्ज करेंगे। समाजजन का मानना है कि नशा समाज को पीछे ले जाने वाला प्रमुख कारण है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होता है। अभियान के दौरान लोगों से समर्थन जुटाया जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वाइन शॉप की अनुमति निरस्त करने की मांग की जाएगी।
जनभावनाओं का सम्मान करें
इस विरोध प्रदर्शन में अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवाड़े, वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठजन, युवा शक्ति और मातृशक्ति ने भागीदारी निभाई। नागरिकों ने क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया और वार्ड 47 के पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया को ज्ञापन सौंपते हुए जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में वाइन शॉप खुलने से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बढ़ सकती है, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!