अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन: बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भूमिगत मेट्रो के प्रस्तावित रूट को लेकर रहवासियों का विरोध जारी है।
शनिवार को बड़ी संख्या में लोग रीगल चौराहे पर एकत्र हुए और मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने ‘हमारा घर, हमारा अधिकार विकास चाहिए, विनाश नहीं’ का संदेश देते हुए शासन-प्रशासन से जवाब मांगा।
मौन प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की
रहवासियों का कहना है कि पिछले करीब चार महीने से वे प्रस्तावित मेट्रो रूट को लेकर अपनी आपत्तियां उठा रहे हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। इसी के विरोध में उन्होंने मौन प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
पहले एलिवेटेड रूट अधिसूचित, फिर बदलाव क्यों?
प्रदर्शन में शामिल रहवासियों ने कनाड़िया रोड/बंगाली क्षेत्र से कनाड़िया होते हुए पलासिया तक प्रस्तावित मेट्रो रूट में बदलाव पर सवाल उठाए।
उनका दावा है कि बंगाली से पलासिया तक एलिवेटेड मेट्रो रूट भारत सरकार के आधिकारिक गजट में अधिसूचित किया जा चुका था।
इसके बावजूद बाद में रहवासी क्षेत्रों से भूमिगत मेट्रो ले जाने का प्रस्ताव सामने आया।
प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि पहले से अधिसूचित रूट में बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी और इसके पीछे क्या तकनीकी कारण हैं।
उन्होंने मांग की कि रूट में बदलाव से जुड़ी निर्णय प्रक्रिया और उसके आधार को सार्वजनिक किया जाए।
विकास के खिलाफ नहीं, घरों की सुरक्षा भी जरूरी
रहवासियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। वे शहर में मेट्रो और अन्य विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उनका कहना है कि विकास योजनाएं बनाते समय स्थानीय लोगों के घरों, सुरक्षा और हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
उनके मुताबिक, सवालों के जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मौन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रस्तावित भूमिगत रूट से जुड़े संभावित प्रभावों और तकनीकी पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी दी जाए।
जवाब मिलने तक जारी रहेगा विरोध
वार्ड 49 के गोयल नगर, साईनाथ कॉलोनी, तिलक नगर, रविंद्र नगर और संविद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों ने कहा कि वे टकराव नहीं, बल्कि पारदर्शिता और अपने सवालों का संतोषजनक जवाब चाहते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मेट्रो रूट में बदलाव को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे।
संबंधित समाचार

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!