तुलसी नगर में रहवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित: निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छ पानी, पक्की सड़कें, ड्रेनेज लाइन तथा पार्किंग व्यवस्था के बिना हो रहे हॉस्टल, होटल एवं बहुमंजिला भवनों के अनियंत्रित निर्माण को लेकर नगर निगम के प्रति बढ़ती नाराजगी के बीच तुलसी नगर के रहवासियों ने रविवार को सरस्वती मंदिर परिसर में आपात बैठक आयोजित की।
बैठक में श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश तोमर, सचिव शिव बहादुर सिंह, संयोजक केके झा, शंभूनाथ सिंह, संजय यादव, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, राकेश जायसवाल तथा अमोल पाटिल सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।
बैठक में रहवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम परिषद के गठन को चार वर्ष बीत जाने के बावजूद तुलसी नगर जैसी बड़ी आवासीय कॉलोनी आज भी मूलभूत नागरिक सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र में सड़कों, ड्रेनेज व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जबकि नगर निगम लगातार उदासीन बना हुआ है।
अनेक क्षेत्रों में दूषित पानी पहुंच रहा
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा कॉलोनी में गहराते जल संकट का रहा। रहवासियों ने बताया कि विभिन्न सेक्टरों में कई बोरवेल सूख चुके हैं। अनेक क्षेत्रों में नर्मदा का दूषित पानी पहुंच रहा है।
बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम द्वारा जल प्रदूषण रोकने अथवा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलोनी में बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के हॉस्टलों, होटलों और बहुमंजिला भवनों का निर्माण लगातार जारी है, जिससे यातायात और नागरिक सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
बैठक में कॉलोनी के शेष भूखंडों के नियमितीकरण के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि नगर निगम चुनावों से पूर्व इस दिशा में ठोस समाधान सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पूर्व में 542 भूखंड वैध हो चुके हैं। अनेक रहवासी विकास शुल्क नगर निगम की कॉलोनी सेल में जमा करा चुके हैं, शेष लोग भी राशि जमा कराने के लिए तैयार हैं।
रहवासियों ने कहा कि तुलसी नगर के वैध भूखंडों के मालिकों द्वारा विकास शुल्क के नाम पर लगभग तीन करोड़ रुपए नगर निगम को जमा किए जा चुके हैं पर इस फंड का उपयोग नगर निगम द्वारा तुलसी नगर में विकास के लिए अब तक नहीं किया गया है।
सड़क निर्माण अब तक प्रारंभ नहीं
बैठक में तुलसी नगर पुलिया से भवन्स स्कूल तक प्रस्तावित मुख्य मार्ग निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। रहवासियों ने बताया कि विधायक निधि से सड़क निर्माण स्वीकृत होने और टेंडर जारी होने के बावजूद अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
इसे लेकर महापौर व स्थानीय विधायक का ध्यान आकर्षित कर शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की जाएगी। बैठक में कॉलोनी की आंतरिक सड़कों की जर्जर स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई।
रहवासियों ने बताया कि जनभागीदारी से सड़क निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में नगर निगम को दिया गया है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बैठक में मांग की गई कि इन सड़कों का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। बैठक में अमोल पाटिल के निवास के सामने स्वीकृत गो उद्यान के निर्माण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई।
जर्जर ड्रेनेज व्यवस्था पर चिंता
रहवासियों ने कॉलोनी की जर्जर ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त ड्रेनेज लाइनों के कारण बार-बार दूषित जल की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकारी निधि से नई ड्रेनेज लाइन बिछाने की मांग की।
कल देंगे महापौर को ज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि तुलसी नगर के रहवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल कल अपराह्न 4 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात करेगा तथा कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा।
प्रतिनिधिमंडल महापौर से सभी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण की मांग करेगा। रहवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने नागरिक अधिकारों की रक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!