क्लर्क कॉलोनी में बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज लोग: नर्मदा लाइन से 10 मिनट जलापूर्ति का आरोप; पार्षद ने कहा- ठेकेदार हमारी बात नहीं सुनते
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड क्रमांक 23 स्थित सनशाइन स्कूल के सामने क्लर्क कॉलोनी में इन दिनों गंभीर जलसंकट है। क्षेत्र के रहवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और पेयजल की व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।
रहवासियों का आरोप है कि नर्मदा पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति मात्र 10 मिनट के लिए हो रही है, जिससे दैनिक जरूरतों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कॉलोनी के बोरिंग की मोटर भी जल चुकी है। इसके अलावा निगम के टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदार ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लोगों ने जब समस्या को लेकर पार्षद विनीता धर्मेंद्र मौर्य से संपर्क किया, तब उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार उनकी बात नहीं सुन रहा है, जिससे समस्या के समाधान में देरी हो रही है।
रहवासियों ने ठेकेदार उल्लास जैन के साथ हुई बातचीत का एक ऑडियो मीडिया संस्थान "खुलासा फर्स्ट’ को उपलब्ध कराया है। ऑडियो में ठेकेदार द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाने के बजाय आक्रामक भाषा का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि बातचीत के दौरान लोगों से स्वयं पानी और मोटर की व्यवस्था करने की बात कही गई।
जनता की मांग
रहवासियों का कहना है कि जब जनता मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रही हो, तब जिम्मेदार एजेंसियों और ठेकेदारों का ऐसा रवैया स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने निगम प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में तत्काल वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
निगाहें नगर निगम अधिकारियों पर टिकी : अब लोगों की निगाहें अधिकारियों पर टिकी है कि वे शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जलसंकट के समाधान के साथ-साथ आरोपों की जांच कर कोई कार्रवाई करते हैं या नहीं।
जलसंकट के बीच क्लर्क कॉलोनी के रहवासी जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!