बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा: सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
बिजली और पानी की समस्या से परेशान करीब 500 रहवासियों ने गुरुवार सुबह महू-नीमच रोड पर चक्काजाम कर दिया।
रॉयल टाउन कॉलोनी के लोगों के प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
वाहनों की कतारें लग गईं
लगभग एक किलोमीटर के दायरे में वाहनों की कतारें लग गईं। स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं।
रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पिछले चार से पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। पानी की किल्लत के कारण भी परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लंबे समय से बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए। सूचना मिलने पर पुलिस, बिजली विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद रहवासियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
17 साल से रह रहे, फिर भी बिजली-पानी के लिए परेशान
प्रदर्शन कर रहीं टीना जादौन और अन्य रहवासियों ने बताया कि रॉयल टाउन कॉलोनी को बसे करीब 17 साल हो चुके हैं।
इसके बावजूद लोगों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
रहवासियों के मुताबिक, वे हर महीने 1,000 से 1,500 रुपए तक बिजली बिल भरते हैं, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से बिजली नहीं मिल रही।
पानी की कमी के चलते बच्चों और परिवारों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी हो रही है।
कई जगह शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान
रहवासियों का आरोप है कि बिजली-पानी की समस्या को लेकर वे कलेक्टर कार्यालय सहित कई जगह शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला।
उनका कहना है कि बिजली विभाग और कॉलोनाइजर की ओर से भी समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
इसी नाराजगी के चलते गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग महू-नीमच रोड पर एकत्र हुए और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
अधिकारियों ने की चर्चा, दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन
चक्काजाम की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी रहवासियों से चर्चा की।
प्रशासन ने समस्या का समाधान निकालने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया।
एसडीएम के अनुसार, एक दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
रहवासी इसी समस्या को लेकर ज्ञापन दे रहे थे। बिजली विभाग, नगर पालिका के सीएमओ और कॉलोनाइजर सहित संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि गुरुवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
ग्रिड की फाइल स्वीकृत, राशि जमा होने के बाद शुरू होगा काम
एसडीएम ने बताया कि ग्रिड से संबंधित फाइल भी स्वीकृत हो गई है। अब कॉलोनाइजर को डिमांड नोट के अनुसार राशि जमा करनी है।
इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में काम शुरू कराया जाएगा।
बिना अनुमति चल रहे रेस्टोरेंट को किया सील
एसडीएम ने बताया कि कॉलोनी में बिना अनुमति संचालित जलपान रेस्टोरेंट को सील किया गया है।
कॉलोनी में विकास अनुमति और उसके तहत किए गए कार्यों की भी जांच की जाएगी। अनियमितता मिलने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहवासियों को अपनी समिति बनाने के लिए भी कहा गया है, ताकि वे कॉलोनी के मेंटेनेंस से जुड़े कामों की निगरानी स्वयं कर सकें।
अब रहवासियों की नजर प्रशासन के आश्वासन पर है कि बिजली-पानी की समस्या का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है।
संबंधित समाचार

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!