खबर
Top News

थानों में फेरबदल: अपराध शाखा से पप्पू लाल शर्मा को सदर बाजार की कमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 1:40 pm
शेयर करें:
थानों में फेरबदल

लंबे समय से रक्षित केंद्र में टिके संतोष दूधी को भंवरकुआं तो नए आए हितगोपाल यादव को अन्नपूर्णा भेजा

दर्जनभर से ज्यादा एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक इधर से उधर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट में फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। लंबे समय से थानों पर जमे थाना प्रभारियों (टीआई) को हटाकर कुछ को अपराध शाखा भेजा गया है, वहीं अपराध शाखा और रक्षित केंद्र में पदस्थ टीआई को थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रकाश परिहार द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थाना अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर को अपराध शाखा भेजा गया है। भंवरकुआं थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव को भी अपराध शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं सदर बाजार थाना संभाल रहे कार्यवाहक टीआई यशवंत बडौले को भी अपराध शाखा भेज दिया गया है।

दूसरी ओर अपराध शाखा में पदस्थ कार्यवाहक टीआई पीएल शर्मा को थाना सदर बाजार की कमान सौंपी गई है। रक्षित केंद्र में लबे समय से पदस्थ टीआई संतोष दूधी को एक बार फिर भंवरकुआं थाना भेजा गया है, जबकि कार्यवाहक निरीक्षक हित गोपाल यादव को अन्नपूर्णा थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षकों के साथ ही उप निरीक्षक (एसआई) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसआई जगदीश मालवीय को पलासिया से सदर बाजार, एसआई प्रेमसिंह टैगोर को रक्षित केंद्र से हीरानगर, एएसआई नरेंद्र कुमार मिश्रा को एरोड्रम से पलासिया, जबर सिंह यादव को रक्षित केंद्र से हीरानगर और द्वारकाप्रसाद वर्मा को एरोड्रम से पंढरीनाथ थाना भेजा गया है।

एएसआई सुनील पुसाम को पलासिया से रक्षित केंद्र (ओएम शाखा) भेजा गया है, जबकि ओंकार पांडे को चंदननगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना एवं सुरक्षा कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वेदराम चौधरी को पलासिया से यातायात पश्चिम भेजा गया है और दीपक कुमार को लसूड़िया से आसूचना शाखा भेजा गया है।

आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के भी तबादले
प्रआर सुनीता मोरे को महिला अपराध शाखा से डीसीआरबी भेजा गया है। प्रआर शिवकुमार दीक्षित को हीरा नगर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) कार्यालय रीडर शाखा भेजा गया। प्रआर केदार सिंह को राजेंद्र नगर से गांधी नगर और दीपचंद्र यादव को छत्रीपुरा से हीरा नगर भेजा गया।

आरक्षक योगेश झोपड़े को रक्षित केंद्र से खजराना, पप्पू परमार को रक्षित केंद्र से चंदन नगर और प्रवीण कुमार पंवार को रक्षित केंद्र से एमआईजी भेजा गया है। आरक्षक शैलेंद्र सिंह बैस को रक्षित केंद्र से जोन-4 डीसीपी कार्यालय भेजा गया। महिला आरक्षक सोनाली जाटव को यातायात से गांधी नगर कार्यालय, महिला आरक्षक सुधा सोलंकी को रक्षित केंद्र से महिला थाना भेजा गया।

आरक्षक रज्जन सिंह को एमजी रोड से हीरा नगर, तन्मय सिंह को अपराध शाखा से द्वारकापुरी भेजा गया। आरक्षक रितेश पाटीदार को रक्षित केंद्र से हीरा नगर, महिला आरक्षक दुर्गा माकोडे का पूर्व आदेश निरस्त कर यातायात पूर्व में ही रखा है। महिला आरक्षक पिंकी धर्मा को बाणगंगा से अन्नपूर्णा भेजा है।

आरक्षक निलेश को रक्षित केंद्र से लसूड़िया, अनुराग सिकरवार को द्वारकापुरी से भंवरकुआं, सोबाल सिंह को रक्षित केंद्र से अपराध शाखा, महिला आरक्षक सीमा चौहान को लसूड़िया से बाणगंगा भेजा गया है।

आरक्षक विकास रावत को रक्षित केंद्र से छत्रीपुरा, अनुराग शर्मा को यातायात पूर्व से रक्षित केंद्र, गमता अहिरवार को यातायात पश्चिम से महिला सुरक्षा कार्यालय तथा महिला आरक्षक निर्मला गेवाड़ा को यातायात पश्चिम से महिला थाना भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ रविंद्र सिंह रघुवंशी को कनाडि़या थाने भेजा गया हैं।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 2 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 2 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 3 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 3 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 3 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 4 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 4 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 4 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 4 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 4 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 5 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 5 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 5 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 5 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 5 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!