किराए पर कार लेकर मालिकों को लगाते चूना: फिर मोटी रकम लेकर बेच देते थे गाड़ियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर वाहन मालिकों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह पहले लोगों से भरोसा जीतकर उनकी कारें किराए पर लेता और फिर उन्हें बेचकर लाखों रुपए डकार जाता था।
राऊ पुलिस ने इस हाईटेक ठगी के रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपए कीमत की चार कारें बरामद की हैं।
गांधी नगर एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक एक वाहन मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी युवराज पिता जितेंद्र पुरोहित निवासी पलाश परिसर, ओमेक्स हिल ने उसके साथियों के साथ मिलकर उनकी कार टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसाय में लगाने का झांसा देकर किराए पर लिया था।
इसके बदले महीने का किराया देना तय हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद आरोपियों ने मोटी रकम लेकर वाहन किसी और को सौंप दिया। इसका किराया तक नहीं चुकाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवराज और उसके साथी ठग उत्तम सिंह पिता महेश नायक निवासी सोनकच्छ व यशराज पिता रघुवीरसिंह देवड़ा निवासी सुंदरवन कॉलोनी धार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
राऊ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। इसी तरह कई लोगों से वाहन लेकर उन्हें हड़प चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार कारें 2 मारुति बलेनो, 1 मारुति स्विफ्ट और 1 मारुति अर्टिगा बरामद की हैं। पुलिस पता लगा रही है कि गिरोह ने शहर और आसपास के जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही और मामलों का खुलासा हो सकता है।
संबंधित समाचार

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!