प्रतिष्ठित स्कूल को मिली ड्रोन हमले की धमकी: ईमेल से फैली दहशत; पुलिस-प्रशासन अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस राऊ) को ड्रोन हमले की धमकी भरा ईमेल मिला। इस सूचना के सामने आते ही स्कूल परिसर में दहशत का माहौल बन गया।
मेल से फैली दहशत
स्कूल प्रबंधन को मिले ईमेल में दोपहर करीब 1 बजे ड्रोन से हमला करने की धमकी दी गई थी। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम तैनात की गई। स्कूल परिसर की सघन जांच शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
एसीपी गांधीनगर ने बताया मेल आने के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। स्कूल परिसर की सघन चेकिंग करवाई जा रही है।
अभिभावकों में घबराहट
जैसे ही ड्रोन हमले की धमकी की खबर फैली, अभिभावकों में घबराहट फैल गई। बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल पहुंचने लगे। कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।
तमिलनाडु से आया मेल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इसकी सत्यता और स्रोत की जांच में जुटी हुई है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साइबर टीम को भी अलर्ट किया गया है, ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!