रेनेसां कॉलेज स्टूडेंट को बुलाकर घोंपा चाकू: 3 आरोपी धराए; कॉमन महिला मित्र बनी थी खूनी विवाद की वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया इलाके में कॉमन महिला मित्र को लेकर निजी कॉलेज के छात्रों में हुई मामूली तकरार अगले दिन खूनी वारदात में बदल गई। बातचीत के बहाने बुलाए गए छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है।
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, 30 मई की रात करीब 10:30 बजे बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित खाली मैदान में रेनेसां कॉलेज के छात्र आर्यन मुकाती और उज्ज्वल प्रजापत के बीच विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच एक कॉमन महिला मित्र को लेकर पहले कॉलेज परिसर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी उज्ज्वल ने आर्यन को बातचीत और समझौते के नाम पर अगले दिन मिलने बुलाया। आर्यन अपने दोस्तों के साथ तय जगह पहुंचा, लेकिन वहां पहले से मौजूद उज्ज्वल प्रजापत, शत्रुघ्न शेखावत और अभिषेक वाॅल्टर ने माहौल गर्म कर दिया।
पहले गाली-गलौज और बहस हुई, फिर आरोपियों ने चाकू से आर्यन पर हमला कर दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में घायल आर्यन को उसके दोस्तों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस घटनास्थल फिर अस्पताल पहुंची और फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों उज्ज्वल प्रजापत (19) निवासी तिलक नगर, शत्रुघ्न शेखावत (19) निवासी स्कीम नंबर-78 और अभिषेक वाॅल्टर (21) निवासी आश्रय बॉयज हॉस्टल, एमआर-9 को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!