सिरपुर तालाब से जलकुंभी हटाएं: निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने तालाब का निरीक्षण कर सफाई कराने व गंदा पानी रोकने के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर तालाब की सफाई व्यवस्था का निगमायुक्त ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों को हिदायत दी कि तालाब से जलकुंभी हटाई जाए। इसके साथ ही तालाब में आसपास के क्षेत्र से आकर गंदा पानी मिलने की समस्या को भी दूर किया जाए। इसके बाद निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सिरपुर तालाब जो रामसर साइट है इसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। निगमायुक्त ने सिरपुर तालाब में फैल रही जलकुंभी को हटाने के लिए प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं सीवरेज शाखा के संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिससे तालाब की स्वच्छता एवं जैव विविधता को बनाए रखा जा सके। इसकी साथ ही तालाब में अपशिष्ट जल नहीं मिले, इसके लिए निरंतर ध्यान देने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने तालाब के समीप स्थापित एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का अवलोकन किया तथा प्लांट के माध्यम से तैयार किए जा रहे ट्रीटेड वाटर के उपयोग एवं तालाब में छोड़े जा रहे जल की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।
निगमायुक्त ने सिरपुर तालाब के बाहर स्थित सीटीपीटी के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर संचालनकर्ता एजेंसी पर 5 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।
सुधार के निर्देश... निगमायुक्त ने सिरपुर तालाब के बाद कर्बला मैदान, रणजीत हनुमान, चंदन नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जोन 12 एवं 15 में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने एवं सफाई कार्य में लापरवाही करने पर सीएसआई का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जलप्रदाय को लेकर मूसाखेड़ी क्षेत्र का दौरा कर वहां स्थापित स्काडा सिस्टम एवं जलप्रदाय व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर सभी नर्मदा टंकी पर्याप्त रूप से भरने, पानी के प्रेशर, लीकेज आदि के संबंध में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!