खबर
Top News

नाबालिग से कहता था रिश्तेदार...सीख लो, यही करना है: बताते वक्त फूट-फूट रोई मासूम, आरोपी को तलाश रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 3:36 pm
शेयर करें:
नाबालिग से कहता था रिश्तेदार...सीख लो, यही करना है

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां दादा अपनी पोती के साथ अश्लील हरकत करता था। शोषण का यह मामला चार महीने से चल रहा था।

गंदी हरकतों से परेशान
60 साल का व्यापारी 12 साल की नाबालिग पोती को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कहता था- तुम बड़ी हो रही है। सीख लो, आगे यही करना है। कभी टीशर्ट के अंदर हाथ डालता था तो कभी गोद में बैठा लेता था।

माता-पिता का हो चुका है तलाक
पीड़ित बच्ची के माता-पिता का अक्टूबर 2023 में तलाक हो चुका है। कोर्ट ने पिता को उसकी कस्टडी सौंपी है, जो ग्वालियर में पारिवारिक बिजनेस करता है। मां गुजरात के सूरत में वास्तुविद् है।

मां ने वजह पूछी तो फूट-फूटकर रो पड़ी
मार्च 2026 में स्कूल की छुट्टियां होने पर मां बेटी को अपने साथ सूरत ले आई। बेटी को डरी-सहमी देखकर मां ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। व्यापारी पोती को मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाता था। दादा की हरकत जानकर मां थाने पहुंची। सूरत पुलिस ने कार्रवाई के लिए केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है। ग्वालियर पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हो गया है।

माता-पिता की 2012 में शादी हुई, 2023 में तलाक
जनकगंज पुलिस ने बताया- मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली 37 वर्षीय शिकायतकर्ता फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में वास्तुविद् है। उसकी शादी 2012 में ग्वालियर के एक व्यापारी के साथ हुई थी। दो साल बाद बेटी पैदा हुई। पारिवारिक विवाद के चलते 20 अक्टूबर 2023 को कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया।

ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही
पिता को कस्टडी मिलने की वजह से बेटी ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार में पिता और दादा-दादी हैं। कोर्ट ने महिला को बेटी से बीच-बीच में मिलने की परमिशन दी है।

मां से भी खुलकर बात नहीं कर रही थी
20 मार्च 2026 को स्कूल में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर मां ग्वालियर आई। फ्लाइट से बेटी को सूरत ले गई। यहां 12 साल की बेटी बेहद शांत, डरी-सहमी और गुमसुम रहती थी। मां से भी खुलकर बात नहीं कर रही थी। लेकिन जब दो-तीन दिन बाद भी उसके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया, तो मां ने उसे दुलार कर पूछा- क्या कोई परेशानी या टेंशन है? इस पर बेटी फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने जो हकीकत बयान की, उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नशे में छेड़छाड़ करते हैं दादा
नाबालिग ने मां को बताया कि ग्वालियर वाले घर में दादा पिछले चार महीने से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वो बोली- जब घर में कोई नहीं होता या रात में सब सो जाते हैं, तो दादू शराब पीने के बाद मुझे नींद से जगाते थे। वे मुझे जबरन अपने साथ सुलाते थे। अपनी गोद में बैठाते थे और मेरे टी-शर्ट में हाथ डालकर गलत तरीके से छूते थे। जब मैं रोते हुए उन्हें मना करती थी, तो दादू अपने मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाते थे और कहते थे कि तुम ये सब सीखो, तुम बड़ी हो रही हो।

मैं तुम्हें जान से मार दूंगा
बच्ची ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दादा ने कहा- यह बात अगर घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। तुम्हें मम्मी से मिलने के लिए कभी सूरत नहीं जाने दूंगा। इसी डर की वजह से मासूम घुटती रही। किसी को कुछ नहीं बता सकी।

ससुर के खिलाफ नामजद शिकायत
बेटी की तकलीफ जानकर मां सीधे पुलिस थाने पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। बेटी को लेकर मां थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। जनकगंज थाना पुलिस का कहना है कि गुजरात के सूरत से जीरो पर एफआईआर आई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 7 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 7 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 7 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 8 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 8 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 8 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 8 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 8 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 8 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 8 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 8 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 8 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 8 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 8 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 8 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 8 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 9 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 9 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!