रिश्ते हो रहे तार-तार: पतियों के लिए काल बनी पत्नियां; इतने महीनों में इतनों को बनाया शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस वर्ष जनवरी से 10 जुलाई के बीच अवैध संबंधों और पारिवारिक विवादों से जुड़े हत्या के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
15 से अधिक मामलों का खुलासा
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस अवधि में 15 से अधिक ऐसे मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें जांच के दौरान पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर पति की हत्या की साजिश रचने या उसमें शामिल होने के आरोप सामने आए हैं।
इन मामलों में आरोपियों ने कथित तौर पर जहर देने, गला घोंटने, धारदार हथियार से हमला करने और कुछ मामलों में सुपारी देकर हत्या कराने जैसे तरीके अपनाए। सभी मामलों की पुलिस जांच जारी है व संबंधित आरोप अदालत में विचाराधीन हैं।
रीवा, पन्ना और नरसिंहपुर में हाल के मामले
10 जुलाई को रीवा जिले के टीकरगांव क्षेत्र में सतना निवासी विपिन यादव का शव खेत में मिला था। पुलिस जांच में पत्नी और उसके कथित प्रेमी की संलिप्तता का आरोप सामने आया।
इसी तरह 1 जुलाई को पन्ना जिले में निर्माणाधीन पुल के नीचे मिले संजय मिश्रा के शव के मामले में भी पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी को आरोपी बनाया।
30 जून को नरसिंहपुर जिले में हाईवे किनारे मिले तुलसीराम के शव के मामले में भी पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया।
धार: कारोबारी की हत्या में पत्नी सहित कई आरोपी गिरफ्तार
धार में मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की 6-7 अप्रैल की रात घर में हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में इसे लूट की वारदात बताया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने पत्नी प्रियंका को कथित साजिशकर्ता बताते हुए दावा किया कि उसने अपने कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर: सड़क हादसा नहीं, निकली हत्या
इंदौर के राऊ क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी नवीन पाटीदार की मौत को पहले सड़क दुर्घटना माना गया था। पोस्टमॉर्टम में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या में बदल गया।
पुलिस के अनुसार जांच में पत्नी भारती पाटीदार और राहुल उइके उर्फ राहुल मराठा सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई। पुलिस का दावा है कि हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उज्जैन: किसान की हत्या में पत्नी और पड़ोसी आरोपी
उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में किसान भारत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी सोनाकुंवर और पड़ोसी जितेंद्र सिंह को आरोपी बनाया।
जांच के अनुसार दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे और जमीन विवाद भी चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शराब पिलाने के बाद पत्थर से हमला कर हत्या की गई।
मंदसौर: शव के टुकड़े कर दफनाने का आरोप
मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र में धनराज नाथ की गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी धापू बाई और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। मामले की जांच जारी है।
आंकड़े क्या बताते हैं?
उपलब्ध अपराध आंकड़ों के अनुसार, प्रेम संबंध और अवैध संबंधों से जुड़े हत्या के मामलों में मध्य प्रदेश प्रमुख राज्यों में शामिल है।
बिहार में प्रेम संबंधों से जुड़े 270 हत्या के मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र में अवैध संबंधों से जुड़े 166 हत्या के मामले सामने आए। मध्य प्रदेश में प्रेम संबंधों से जुड़े 118 और अवैध संबंधों से जुड़े 120 हत्या के मामले दर्ज किए गए।
ये हैं प्रमुख कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में पारिवारिक विवाद, आर्थिक तनाव, रिश्तों में अविश्वास और लंबे समय तक संवाद की कमी जैसी परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक मामले की परिस्थितियां अलग होती हैं और जांच के बाद ही आरोप तय किए जाते हैं।
संबंधित समाचार

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!