दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी: पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

5 से 10 मिनट में वारदात कर बाइक से हो जाते थे फरार
दो आरोपियों के साथ नाबालिग भी पकड़ाया, ढाई लाख का माल जब्त
धार स्थित घर पर दबिश देकर पकड़ा, चोरी-डकैती की साजिश समेत 11 अपराध हैं दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंद मकान और फ्लैट नकबजनों के निशाने पर थे। गैंग के सदस्य पहले दिन में सूने घरों की रेकी करते, फिर दिनदहाड़े या रात में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। महज 5 से 10 मिनट में घर खंगालकर बाइक से फरार हो जाते थे।
तेजाजीनगर पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को पकड़कर नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 2.50 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया गया है।
तेजाजीनगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार 21 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि नायता मुंडला के आगे सनावदिया रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी अजय उर्फ जादू पिता मुन्नालाल गिरवाल (30) निवासी पाटल्यापुरा, हुकमाखेड़ी, राजेंद्र नगर, गणेश पिता गंगाराम पंवार (22), निवासी संजय गांधी नगर, हुकमाखेड़ी और एक नाबालिग को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने तेजाजीनगर थाना क्षेत्र की बीआरजी हिल्स कॉलोनी, सनावदिया रोड, नायता मुंडला में सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात स्वीकार की। इस मामले में तेजाजीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया गैंग का तरीका वारदात के लिए तय था।
चोर गैंग के सदस्य दिन में बंद मकानों और फ्लैटों की रेकी करते थे। इसके बाद ताला लगे सूने घरों को निशाना बनाते थे। गैंग का एक सदस्य बाइक लेकर बाहर तैयार रहता था, जबकि दो साथी मकान या फ्लैट में घुसकर ताला तोड़ते और चोरी करते थे। वारदात को 5 से 10 मिनट में अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से फरार हो जाते थे।
अजय पर पहले से पांच, गणेश पर तीन अपराध दर्ज
पुलिस के अनुसार अजय उर्फ जादू के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में वर्ष 2021 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला तथा वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। पीथमपुर सेक्टर-1 थाने में भी वर्ष 2020 में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज है।
इसके अलावा तेजाजीनगर थाने के दोनों नकबजनी के प्रकरणों में उसका नाम दर्ज है। सहयोगी आरोपी गणेश पंवार के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में वर्ष 2022 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है। तेजाजीनगर थाने के दोनों नकबजनी के मामलों में भी वह आरोपी है। नाबालिग के खिलाफ भी दोनों प्रकरण दर्ज हैं।
महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र व नकदी चोरी
आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी स्थित बाजार में गई एक महिला को दो अज्ञात व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने बातों में उलझाया और उसके गले से मंगलसूत्र व एक हजार रुपए चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक कविता कुशवाह निवासी उमरिया खुर्द, नेमावर रोड ने शिकायत में बताया कि वह अपनी भतीजी के साथ बाजार गई थी।
उसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए और किसी का पता पूछने लगे। महिला ने उन्हें पता मालूम नहीं होने की बात कही, लेकिन दोनों उसके पीछे लग गए। कुछ देर बाद भतीजी को घटना का पता चला। जांच करने पर महिला का मंगलसूत्र और पर्स नहीं मिला।
घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चुरा ले गया। बहादुरसिंह कुशवाह निवासी सब्जी मंडी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।
शहर में नकबजनी और चोरी की वारदातों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने धार जिले के पीथमपुर तहसील स्थित ग्राम इकलदुना में दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ इंदौर सहित धार और उज्जैन जिले के विभिन्न थानों में चोरी, जुआ तथा आबकारी एक्ट सहित 11 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित (24) पिता वासुदेव मुनिया निवासी ग्राम इकलदुना, तहसील पीथमपुर, जिला धार है। उसके खिलाफ कनाड़िया थाने में नकबजनी और डकैती की साजिश के दो मामले दर्ज हैं, जनमें उसके लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उपायुक्त जोन-2 ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
इसी बीच 21 अक्टूबर को कनाड़िया पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव स्थित घर आया हुआ है। इस पर थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल ग्राम इकलदुना पहुंची और आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रोहित के खिलाफ धार जिले के सादलपुर, पीथमपुर, सागौर और कोतवाली थानों में चोरी सहित विभिन्न अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उज्जैन जिले के बड़नगर थाने में आबकारी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
कनाड़िया थाने में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4), जबकि अपराध क्रमांक 305/2026 में धारा 310(4) और 310(5) का केस दर्ज है।
आरोपी को पकड़ने में एसआई दीपक पालिया, प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव, आरक्षक जगदीश दांगी, कुलदीप, आनंद जाट और जोन-2 साइबर सेल के आरक्षक प्रवीण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!