नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई: चार जिलों से बाहर; दो आदतन बदमाशों को छह माह के लिए इस जेल भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना और रावजी बाजार थाना पुलिस ने दो आदतन नशा तस्करों को पिट् एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल भेजा है, वहीं चंदन नगर क्षेत्र के शातिर बदमाश राहुल उर्फ झटका को चार जिलों की सीमा से जिला बदर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त आदतन अपराधी सैयद रेहान उर्फ मांडा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पिट् एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण तैयार किया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय ने आरोपी को छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध रखने के आदेश दिए।
आरोपी युवाओं को नशे का आदी बनाने के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी प्रकार रावजी बाजार थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपी सचिन आर्य उर्फ लप्पू के खिलाफ भी पिट् एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
आरोपी राधा गोविंद का बगीचा क्षेत्र का निवासी है और उस पर नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छह माह के लिए केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं, चंदन नगर थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश राहुल उर्फ झटका के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
आदेश के तहत आरोपी को इंदौर सहित देवास, धार, खरगोन और उज्जैन जिलों की सीमा से छह माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर आरोपी और उसके परिजन को आदेश की जानकारी दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!