रजिस्ट्री घोटाला: उपपंजीयक की भूमिका सवालों के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्टाम्प ड्यूटी चोरी और संदिग्ध प्रकरण में नया मोड़, जांच अब तहसीलदार के हवाले
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर में कथित स्टाम्प ड्यूटी चोरी और संदिग्ध रजिस्ट्री प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि शिकायत मिलने पर उपपंजीयक ने अपनी ओर से की गई विवादित रजिस्ट्रियों को सही ठहराने का प्रयास किया और रिपोर्ट में भूमि को खाली खेत बताकर मामला दबाने की कोशिश की। अब शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत नए दस्तावेजों और साक्ष्यों के बाद वरिष्ठ जिला पंजीयक ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है।
पंजीयन में बताया खाली खेत
मामला ग्राम पंचौला, तहसील सांवेर की सर्वे नंबर 318/1 और 319/1 की भूमि से जुड़ा है। आरोप है कि ममता पति विकास चौहान तथा ललिता पति दीपक चौहान ने जुलाई 2024 में भूमि की रजिस्ट्री कराते समय उसे ‘खाली खेत’ दर्शाया, जबकि मौके पर
करीब 10 मकान, बाड़े और तबेले बने हुए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त भूमि के हिस्से पहले ही अन्य लोगों को बेचे जा चुके थे, जिनके पास ग्राम पंचायत रिकॉर्ड, बिजली बिल और अन्य दस्तावेज भी मौजूद हैं।
प्रकरण होने के बाद आई विवादित रिपोर्ट
मामले की शिकायत वरिष्ठ जिला पंजीयक समरथमल राठौड़ के समक्ष पहुंचने पर धारा 48-ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के लिए जब उपपंजीयक से रिपोर्ट मांगी गई तो उन्होंने भूमि को खाली खेत बताते हुए रजिस्ट्री को सही ठहराने का प्रयास किया। इस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
अपराधी ही बना जांचकर्ता
शिकायतकर्ता ने अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी के माध्यम से वीडियो, फोटोग्राफ, ग्राम पंचायत रिकॉर्ड, पटवारी पंचनामा और तहसीलदार के आदेश सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किए। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि जिस अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल है, उसी की रिपोर्ट के आधार पर जांच करना निष्पक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है।
ई-रजिस्ट्री प्रणाली भी सवालों के घेरे में
मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि ई-रजिस्ट्री के दौरान मौके के वास्तविक फोटो लगाने के बजाय किसी अन्य स्थान के फोटो अपलोड किए गए। यदि यह आरोप सही साबित होता है तो यह केवल स्टाम्प ड्यूटी चोरी का मामला नहीं, बल्कि दस्तावेजी हेराफेरी का भी गंभीर मामला बन सकता है।
अब रिपोर्ट का इंतजार
शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और उपपंजीयक की रिपोर्ट पर उठे सवालों के बाद वरिष्ठ जिला पंजीयक ने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में वास्तविक स्थिति सामने आती है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!