भरण-पोषण नहीं देने पर जॉइंट कलेक्टर के खिलाफ वसूली वारंट जारी: फैमिली कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फैमिली कोर्ट इंदौर ने भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में मंदसौर जिले में पदस्थ जॉइंट कलेक्टर राहुल चौहान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने आदेश की अवहेलना को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ वसूली वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिम्मेदार प्रशासनिक पद पर कार्यरत अधिकारी से न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपेक्षा अधिक होती है।
भरण-पोषण के लिए पत्नी ने लगाया था आवेदन
प्रकरण के अनुसार, निर्मला ने अपने पति राहुल चौहान (पिता- शंकरलाल चौहान) के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा-125 के तहत फैमिली कोर्ट इंदौर में भरण-पोषण का आवेदन दायर किया था। राहुल चौहान वर्तमान में मंदसौर जिले की गरोठ तहसील में जॉइंट कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।
मामले की सुनवाई के बाद प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश ने 4 मई 2026 को अंतरिम आदेश जारी करते हुए राहुल चौहान को पत्नी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण राशि देने के निर्देश दिए थे।
5.56 लाख रुपये बकाया
न्यायालय में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, आदेश के बावजूद भरण-पोषण राशि का नियमित भुगतान नहीं किया गया, जिससे बकाया राशि बढ़कर 5 लाख 56 हजार रुपये हो गई। पिछली सुनवाई में राहुल चौहान की ओर से केवल 40 हजार रुपये जमा किए गए। इसके बाद पत्नी ने शेष राशि की वसूली के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया।
सुनवाई में नहीं हुए उपस्थित
सुनवाई के दौरान राहुल चौहान स्वयं अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से अधिवक्ता विनोद पाटीदार ने पेश होकर बताया कि उन्हें अपने मुवक्किल की ओर से आगे की पैरवी या व्यक्तिगत उपस्थिति के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
20 जुलाई को अगली सुनवाई
फैमिली कोर्ट ने प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति और आदेश के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने को गंभीर मानते हुए वसूली वारंट जारी करने के निर्देश दिए। अदालत ने बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है।
दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज
जानकारी के अनुसार, जॉइंट कलेक्टर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। इन आरोपों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!