खबर
Top News

युवती से दुष्कर्म: होटल कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; मोबाइल पर बढ़ी नजदीकियां

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 1:19 pm
346 views
शेयर करें:
युवती से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल के एक कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

होटल में हुई थी पहली मुलाकात
पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी 24 वर्षीय युवती वर्ष 2025 में अपनी सहेली के साथ परीक्षा देने भोपाल आई थी। इस दौरान दोनों मंगलवारा क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं। यहीं युवती की पहचान होटल कर्मचारी शुभम चौधरी से हुई।

मोबाइल पर बढ़ीं नजदीकियां
परीक्षा के बाद युवती इंदौर लौट गई, लेकिन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। समय के साथ दोनों के बीच संपर्क और नजदीकियां बढ़ती गईं।

दोबारा बुलाकर बनाया संबंध
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कहने पर युवती जून 2025 में दोबारा भोपाल आई और उसी होटल में ठहरी। आरोप है कि इस दौरान शुभम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!