महिला से दुष्कर्म: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया; होटल में बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर बने दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर उसे होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
अस्पताल से लौटते समय बुलाया
पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 29 वर्षीय पीड़िता टीला जमालपुर क्षेत्र की रहने वाली है। उसका एक रिश्तेदार चिरायु अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी, तभी उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड हारिस खान का फोन आया।
मिलने का दबाव बनाया
आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया और मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह मनोहर डेयरी के पीछे से गुजर रही है। महिला आरोपी से हमीदिया रोड के पास मिली। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके पति की हत्या की धमकी दी और जबरन उसी के दोपहिया वाहन से होटल ले गया।
रात 2:30 बजे महिला घर पहुंची
होटल में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और करीब 2–3 घंटे तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। इस दौरान परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रात करीब 2:30 बजे महिला घर पहुंची।
थाने में दर्ज हुआ मामला
घर पहुंचने पर महिला ने पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पहले हनुमानगंज थाना पहुंचे, जहां से घटनास्थल मंगलवारा थाना क्षेत्र का होने पर मामला वहां दर्ज किया गया। शुरुआत में परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज पीड़िता के बयान में केवल एक आरोपी द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
आरोपी की तलाश जारी
मंगलवारा थाने के टीआई अजय सोनी के अनुसार, महिला के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!