बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी नाबालिग; बाइक पर घूमाने के बहाने घर ले गया, केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में करीब 16 वर्षीय नाबालिग युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, जो पीड़ता का परिचित बताया जा रहा है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने पीड़ता की शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो माह पहले हुई थी जान-पहचान
पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह कक्षा सातवीं तक पढ़ाई कर चुकी है और एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती है। करीब दो माह पहले उसकी पहचान एक लड़के से हुई थी। बाद में वे फोन पर भी संपर्क में रहने लगे।
पहले भी बुलाया था घर
किशोरी ने बताया कि मई 2026 में युवक ने उसे पहली बार अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। वह उसके घर गई थी, वहां खाना खाया और कुछ समय बाद वापस अपने घर लौट आई थी। शिकायत के अनुसार 7 जून को दोपहर के समय युवक ने उसे फोन पर संदेश भेजकर फिर से मिलने के लिए बुलाया। रात करीब 10:30 बजे किशोरी अपने घर से निकली। घर से कुछ दूरी पर युवक मिला, जिसके बाद वह उसकी बाइक पर बैठकर उसके घर चली गई।
घटना के बाद तबीयत बिगड़ी
किशोरी ने बताया कि युवक के घर पहुंचने के बाद उसने वहां खाना बनाया। उस समय घर में दोनों ही थे। इसी दौरान उसके साथ गलत काम किया। शिकायत में किशोरी ने बताया कि घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद युवक उसे अस्पताल लेकर गया। वहां से लौटने के बाद उसने किशोरी को उसके घर छोड़ दिया। उस समय रात करीब ढाई बजे का समय था।
परिजन को बताई घटना
देर रात घर पहुंचने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि किशोरी की शिकायत के आधार पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!