नाबालिग से दुष्कर्म: मुंह दबाकर घर से उठाकर ले गया आरोपी; धमकी देकर हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के पिछोर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी आधी रात को घर में घुसकर किशोरी को जबरन उठाकर ले गया और सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया।
घर से उठाकर ले गया आरोपी
घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी।
एकांत स्थान पर किया दुष्कर्म
देर रात करीब 2 बजे वह बाथरूम जाने के लिए आंगन में गई, तभी पास में रहने वाला युवक वहां पहुंच गया। पीड़िता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने उसका मुंह दबाया और उसे जबरन उठाकर एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
धमकी देकर हुआ फरार
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे महिला थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस की कार्रवाई
महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद केस डायरी पिछोर थाने भेजी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!