भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। 27 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब दूसरी जगह शादी करने जा रहा है।
शादी का वादा कर बनाए संबंध
पुलिस के अनुसार, युवती की मुलाकात अक्टूबर 2024 में एक पारिवारिक शादी समारोह में आरोपी तरुण सिंह लोधी उर्फ मनी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और संबंध गहरे हो गए।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे होटल में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए।
दूसरी शादी तय, 20 अप्रैल को बारात
कुछ समय बाद आरोपी ने युवती से दूरी बना ली। इसी बीच उसे पता चला कि तरुण की दूसरी लड़की से शादी तय हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को बारात प्रस्तावित है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी आखिरी लोकेशन जबलपुर में मिली है, जहां पुलिस टीम भेजी गई है।
राजनीतिक कनेक्शन भी आया सामने
आरोपी तरुण सिंह लोधी नगर निगम के वार्ड 28 से भाजपा पार्षद सुषमा लोधी का बेटा है। वहीं, उसके पिता भी पूर्व पार्षद रह चुके हैं।
परिजनों ने आरोपों को बताया साजिश
आरोपी के पिता भगवानदीन लोधी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युवती द्वारा उनके बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है, क्योंकि कुछ सामाजिक कारणों से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!