खबर
Top News

इस क्रिकेटर पर लगे रेप के आरोप: हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 6:06 pm
शेयर करें:
इस क्रिकेटर पर लगे रेप के आरोप

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
रेप के एक मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। अदालत ने पुलिस को आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का भी आदेश दिया है, ताकि मामले से जुड़े कथित निजी फोटो और वीडियो आगे साझा न किए जा सकें और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें।

महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला
मामला एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकातकर्ता ने आरोप लगाया है कि अभिषेक पोरेल ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, निजी पलों की रिकॉर्डिंग की और बाद में धमकियां दीं। महिला का दावा है कि दोनों की पहचान जनवरी 2023 में हुई थी और आरोपी उसे अपने फ्लैट पर ले गया था।

क्रिकेटर के अन्य महिलाओं से भी संबंध
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में महिला को पता चला कि क्रिकेटर के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। उसने यह भी दावा किया कि उसे कुछ समय तक उसकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया और धमकियां दी गईं। मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 की एक कथित घटना के बाद उसे चिकित्सकीय उपचार भी कराना पड़ा।

जांच में एक पेन ड्राइव बरामद हुई
सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जांच में एक पेन ड्राइव बरामद हुई है, जिसमें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य होने की संभावना है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती जांच के लिए आवश्यक है, ताकि संभावित आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।

डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए
हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। अदालत ने जांच एजेंसी को कार्रवाई तेज करने और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

क्रिकेटर ने आरोपों से इनकार किया
वहीं, अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि यदि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है, तो उसमें लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अदालत के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

20 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

37 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 4 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!