खबर
Top News

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल; विरोध पर चाकू से किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
एक युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 21 अप्रैल को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 22 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चार साल पहले हुई थी पहचान
जानकारी के अनुसार, पीड़िता (परिवर्तित नाम) ब्राइडल इवेंट में काम करती है और करीब चार साल पहले उसकी पहचान नई आबादी निवासी मोहम्मद जुनैद से हुई थी।

बेहोश कर किया दुष्कर्म
दोनों के बीच बातचीत के दौरान एक दिन आरोपी ने कथित तौर पर रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेहोशी में बनाया वीडियो
पीड़िता के मुताबिक, बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। इस वजह से युवती ने उससे संपर्क बंद कर दिया था।

बताया गया कि 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने दोबारा युवती से संपर्क कर उसे वही वीडियो भेजा और हटाने के बदले मिलने का दबाव बनाया।

मिलने बुलाकर किया हमला
20 अप्रैल की रात युवती यश बालाजी क्षेत्र में आरोपी से मिलने पहुंची। वहां से आरोपी उसे अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसने फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

शिकायत दर्ज कराई
विरोध करने पर आरोपी ने युवती के दाहिने हाथ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल होने के बावजूद युवती ने हिम्मत दिखाई और मौके से भागकर थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के अनुसार, आरोपी मोहम्मद जुनैद (25) निवासी नई आबादी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता का पुराना परिचित था और लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 15 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 16 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 16 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 16 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 16 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!