दुष्कर्म का आरोपी बेटा पिता सहित हरियाणा से गिरफ्तार: इंस्टाग्राम पर दोस्ती; शादी का झांसा देकर युवती को होटल में बनाया था हवस का शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरोपी ने किया पूछताछ में खुलासा, छोटी जाति के होने के चलते परिजन नहीं मान रहे थे।
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके पिता को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
आरोपी बेटे ने युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया, जबकि पिता ने पीड़िता को जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित करते हुए विवाह से इनकार कर दिया। आरोपियों की करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने केस दर्ज कराया था।
छोटी ग्वालटोली पुलिस के अनुसार 23 मार्च को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी साहिल पिता जसवीरसिंह लाठर निवासी हरियाणा से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी।
बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए इंदौर बुला लिया। यहां सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र के एक होटल में ठहरने के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने आरोपी के परिवार से संपर्क किया तो उसके पिता जसवीरसिंह लाठर ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवाह से मना कर दिया।
पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संजू कांबले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरियाणा के जींद जिले में दबिश देकर आरोपी साहिल लाठर (20) निवासी ग्राम लसवाना कलां और उसके पिता जसवीरसिंह लाठर (44) को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय कुमार सनोडिया, सत्यजीतसिंह चौहान, सुशीला वर्मा तथा आरक्षक पवन प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!