अस्पताल पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी: मेडिकल चेकअप कराने आया; साइड गेट से कराई गई एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी आसाराम बापू को अचानक सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल लाया गया। इस दौरान उसके साथ 10-15 अनुयायी भी मौजूद थे, जिनकी मौजूदगी से अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गई।
साइड गेट से अंदर पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे पहले आसाराम बापू के अनुयायी अस्पताल के साइड गेट से अंदर पहुंचे और डॉक्टरों व स्टाफ से बातचीत कर तैयारियां शुरू कर दीं।
रेलिंग का सहारा लेकर अंदर पहुंचे
इसके बाद करीब 11 बजे ग्रे रंग की कार से आसाराम को उसी गेट से लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे व्हीलचेयर दी गई, लेकिन उसने बैठने से इनकार कर दिया और रेलिंग का सहारा लेकर धीरे-धीरे अंदर तक पहुंचा।
चेकअप और कुछ जरूरी जांचें कराई गईं
बाद में अनुयायियों की मदद से अस्पताल के भीतर ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते उनका चेकअप और कुछ जरूरी जांचें कराई गईं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रही। केवल डॉक्टरों और इमरजेंसी स्टाफ को ही यूनिट में जाने की अनुमति दी गई।
बताया जा रहा है कि आसाराम फिलहाल इंदौर में ही हैं। वहीं खंडवा रोड स्थित आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने की भी जानकारी सामने आई है, जहां उसके पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!