मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर पत्रकार को चाकू मारने दौड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे मांगने पर एक बदमाश द्वारा पत्रकार पर चाकू से हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर मौजूद पड़ोसी बुजुर्ग दुकानदार ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक नंदा नगर निवासी अंकुल प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत की कि वह पाटनीपुरा मेन रोड स्थित बनारसी ज्वेलर्स के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान संचालित करते हैं। कल दोपहर करीब 2.30 बजे कुनाल नामक युवक मोबाइल सुधारने के लिए देकर गया था।
शाम करीब 7.30 बजे वह मोबाइल लेने पहुंचा, तब उससे रिपेयरिंग के पैसे मांगे तो आरोपी ने कहा कि पैसे उसका भाई देगा, जिस पर अंकुल ने पहले भुगतान करने की बात कही। इस पर आरोपी नाराज होकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा दुकान पर आकर बिना पैसे दिए मोबाइल ले जाने की बात कहने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धक्का-मुक्की करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर धमकी दी कि भविष्य में मोबाइल देने से मना किया तो जान से खत्म कर देगा। कुछ देर बाद वह फिर दुकान में घुसा और चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया।
इसी दौरान पड़ोसी बुजुर्ग दुकानदार ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोक दिया। अंकुल प्रताप सिंह के मुताबिक घटना के बाद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। फुटेज में आरोपी चाकू लहराते व धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!