रेमन कक्कड़ को कलेक्टोरेट में नहीं मिला कोई अधिकारी: मामला 300 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 300 करोड़ की जमीन पर शराब कारोबारी सूरज रजक द्वारा कब्जे की कोशिश के मामले में कल टीवी एक्ट्रेस रेमनसिंह कक्कड़ कलेक्टोरेट पहुंचीं लेकिन किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। आवेदन देकर लौट गईं।
रेमन ने पैतृक जमीन से जुड़े विवाद को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा है। विवादित भूमि की अनुमानित कीमत करीब 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया जमीन दिवंगत पिता की संपत्ति है, जो वर्तमान में उनकी मां, दोनों भाइयों और स्वयं उनके नाम पर है। उन्होंने आरोप लगाया सूरज रजक ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस से न्याय की उम्मीद है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया सूरज रजक के दावे पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। जमीन पिता ने सड़क निर्माण के उद्देश्य से आईडीए को दी थी। उस पर किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।
इस संबंध में आईडीए से चर्चा हो चुकी है और दोनों पक्ष इस पर सहमत हैं कि जमीन का उपयोग केवल सड़क निर्माण के लिए ही किया जा सकता है। वे कलेक्टोरेट में आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा कराने गई थीं।
हालांकि, किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है रेमन इंदौर के यशवंत निवास रोड पर राणी सती गेट के समीप रेमन मोटर्स परिवार से हैं और अर्से से मुंबई में टीवी-फिल्म इंडस्ट्री में हैं। क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियलों में दिखाई देती हैं।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!