राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव व मनीष यादव को फिर भेजा गया जेल; 39 घंटे की पूछताछ में कई नए नाम आए सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में अब तक सामने आए आरोपियों के अलावा भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। मुख्य आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष यादव से 39 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई नए नाम सामने आए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
चली गहन पूछताछ
पुलिस ने टिन्नू यादव और मनीष यादव से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान उन्हें दस्तावेजी, वित्तीय और डिजिटल साक्ष्य दिखाकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए। जांच अधिकारियों ने दोनों से उनकी चल और अचल संपत्तियों, आय के स्रोतों और मंदिर की दान राशि के कथित दुरुपयोग के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर हड़पी गई दान राशि का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया। जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस धन से रियल एस्टेट, बैंक जमा, सोने-चांदी के आभूषण या संपत्तियां खरीदी गईं।
कई नए लोगों के नाम आए सामने
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान टिन्नू यादव और मनीष यादव ने दान राशि की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इन लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है और उनकी भूमिका की भी जांच करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दान राशि की गणना, उसके परिवहन और पूरी प्रक्रिया में कई स्तरों पर लोगों की भूमिका हो सकती है।
मोटरसाइकिल और कार बरामद
पुलिस रिमांड के दौरान टिन्नू यादव की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल और एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस इन वाहनों के खरीद स्रोत और उनके लिए इस्तेमाल किए गए धन की भी जांच कर रही है।
दान राशि की पर फोकस
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से मंदिर में आने वाली दान राशि की गणना की प्रक्रिया, सीलबंद दान पेटियों को मंदिर से गणना केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था तथा इस पूरी प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
पहले भी कई से हुई पूछताछ
इस मामले में पुलिस पहले भी कई आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। 3 जुलाई को आरोपी अविनाश शुक्ला से 24 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई थी। पूछताछ का केंद्र दान राशि के प्रबंधन और वित्तीय लेनदेन पर रहा।
इसके बाद अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे से 8 और 9 जुलाई को पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। इन पूछताछों के आधार पर पुलिस ने कथित तौर पर दान की राशि से खरीदी गई दो एसयूवी, नकदी, सोने के आभूषण तथा निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!