राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दो और आरोपी पुलिस रिमांड पर; दानदाताओं की भेंट लौटाने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया। दोनों को सुबह फैजाबाद जेल से पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों को उनके घर भी ले जा सकती है।
चढ़ावे की रकम और लेनदेन की होगी जांच
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चढ़ावे की रकम कथित रूप से कैसे निकाली गई, उसे कहां छिपाया गया और उसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी। जांच के अनुसार, रमाशंकर मिश्रा की जिम्मेदारी चढ़ावे को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की थी।
पुलिस को उनके बैंक खाते में 7.32 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली है। वहीं सुभाष श्रीवास्तव, जो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, चढ़ावा गिनने की प्रक्रिया की निगरानी करते थे।
कोर्ट ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर की
मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की। इससे पहले पुलिस इस मामले में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय से भी पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है।
दानदाताओं की भेंट लौटाने की तैयारी
इधर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उन श्रद्धालुओं की भेंट वापस करने की तैयारी कर रहा है, जिन्होंने दान की गई कीमती वस्तुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। कुछ दानदाताओं का कहना था कि उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं रामलला को अर्पित की थीं, लेकिन उन्हें उसकी रसीद नहीं मिली। इसके चलते उन्होंने अपनी भेंट की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे।
राम मंदिर CEO पद के लिए 1000 से अधिक आवेदन
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए देशभर से 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे के भीतर ही चयन समिति के आधिकारिक ईमेल पर बड़ी संख्या में आवेदन पहुंच गए, जिनमें सर्वाधिक आवेदन सेवानिवृत्त अधिकारियों के हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!