राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO: इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूपी के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय को राम मंदिर का पहला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाया जा सकता है।
अंतिम फैसला लिया जा सकता है
सूत्रों के मुताबिक उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार शाम राजेश पांडेय के अयोध्या पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली बैठक में उनके नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
ट्रस्ट की यह तीसरी बैठक
चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह तीसरी बैठक है, जिसमें मंदिर के प्रशासन और व्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
80 से ज्यादा एनकाउंटर का रिकॉर्ड
प्रयागराज निवासी राजेश पांडेय को पुलिस सेवा का लंबा अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो पीसकीपिंग मिशन में भी काम किया है। सेवा के दौरान उनका नाम 80 से ज्यादा एनकाउंटर से जुड़ा रहा, जिनमें कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला से जुड़े ऑपरेशन भी शामिल हैं।
व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा
राजेश पांडेय उत्तर प्रदेश पुलिस की दो महत्वपूर्ण इकाइयों स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के संस्थापक सदस्यों में भी रहे हैं। उनके प्रशासनिक और सुरक्षा अनुभव को देखते हुए उन्हें मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है।
शरद शर्मा को मिल सकती है ट्रस्ट के प्रवक्ता की जिम्मेदारी
बैठक में ट्रस्ट के संचार और मीडिया से जुड़े ढांचे में भी बदलाव हो सकता है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व मीडिया प्रभारी शरद शर्मा को ट्रस्ट का प्रवक्ता बनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा ट्रस्ट में खाली पड़े तीन पदों को भरने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
इनमें अयोध्या राजपरिवार से जुड़े यतींद्र मिश्रा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, ट्रस्ट के स्थायी महासचिव की घोषणा आज होने की संभावना कम बताई जा रही है।
प्रसाद और परिक्रमा समितियों के गठन पर भी फैसला
ट्रस्ट की बैठक में प्रसाद समिति और परिक्रमा समिति के गठन को लेकर भी घोषणा हो सकती है। बैठक से पहले धार्मिक समिति के अध्यक्ष और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि तथा ट्रस्टी और ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन अयोध्या पहुंच चुके हैं।
बैठक दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसमें मंदिर की आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
गर्भगृह में दो AC लगाने के प्रस्ताव पर भी मुहर संभव
रामलला की सेवा और गर्भगृह के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए दो AC लगाए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है। इसके लिए एक टन और तीन टन क्षमता के दो AC मंगाए गए हैं। दोनों AC गर्भगृह में लगाए जाने हैं।
इन्हें स्थापित करने के लिए दीवारों में आवश्यक छेद करने पड़ेंगे। धार्मिक समिति इस संबंध में अपना प्रस्ताव पहले ही ट्रस्ट को सौंप चुकी है। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!