रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक: ललाट पर पड़ी किरणें; दिखा अद्भुत नजारा, 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
रामनवमी के पावन अवसर पर आज अभिजीत मुहूर्त में रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया। ठीक 12 बजे शुरू हुए इस दिव्य क्षण में करीब 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह रामलला का दूसरा सूर्य तिलक रहा।
पीएम ने आयोजन को टीवी पर लाइव देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन को टीवी पर लाइव देखा। सूर्य तिलक के साथ ही भगवान राम के जन्म का धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण हुआ। इस दौरान गर्भगृह में 14 पुजारी मौजूद रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा और आरती संपन्न कराई।
वैज्ञानिक तकनीक से हुआ सूर्य तिलक
सूर्य तिलक के लिए विशेष तकनीकी व्यवस्था तैयार की गई थी। अष्टधातु के 20 पाइपों से करीब 65 फीट लंबा स्ट्रक्चर बनाया गया, जिसमें 4 लेंस और 4 मिरर लगाए गए थे। इन्हीं के माध्यम से सूर्य की किरणों को सीधे गर्भगृह में रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया।
विशेष श्रृंगार और 56 भोग
सुबह 5:30 बजे रामलला को पीतांबर धारण कराया गया और आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद मंदिर के पट कुछ समय के लिए बंद किए गए, जिसके बाद भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
दर्शन का समय बढ़ाया गया
रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन समय में भी बदलाव किया गया। आज सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक यानी कुल 18 घंटे दर्शन की व्यवस्था रही, जो सामान्य दिनों से करीब 3 घंटे अधिक है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। अनुमान है कि करीब 10 लाख भक्त आज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!