राज्यसभा चुनाव 2026, कांग्रेस उम्मीदवार ने जमा किया नामांकन: भाजपा के तीसरे प्रत्याशी भी आज दाखिल करेंगे पर्चा; राजनीतिक सरगर्मी हुई तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन सोमवार को नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जीतू पटवारी स्वयं विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक लेकर जाते दिखाई दिए। मीनाक्षी ने बाद में अपना नामांकन जमा कर दिया।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। भाजपा के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पार्टी विधायक और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।
इसके बाद सभी नेता विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने रविवार देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरी राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था।
इससे पहले भाजपा के उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!