खबर
Top News

राज्यसभा चुनाव: प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट में 3 नाम शामिल; कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर चुनाव आयोग का फैसला बाकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 7:08 pm
शेयर करें:
राज्यसभा चुनाव

खुलासा फर्स्ट; भोपाल।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद जारी अंतिम सूची में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों के नाम शामिल कर लिए गए हैं।

बीजेपी के तीन उम्मीदवारों के नाम फाइनल
स्क्रूटनी के बाद जारी सूची में भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन 9 जून को ही निरस्त कर दिया गया था।

कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने इस फैसले को चुनौती दी। बुधवार को कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा और निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक मनु सिंघवी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और विवेक तन्खा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

सिंघवी बोले- फैसला कानून के खिलाफ
कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने का फैसला कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि जिस आधार पर नामांकन खारिज किया गया, उसका कानून में कोई प्रावधान नहीं है। उनके मुताबिक मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ ऐसा कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं था, जिसकी जानकारी नामांकन पत्र में देना अनिवार्य हो। संबंधित अदालत ने केवल नोटिस जारी कर यह पूछा था कि मामले में आगे सुनवाई शुरू की जाए या नहीं।

चुनाव आयोग ने नहीं लिया तत्काल फैसला
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें जल्द निर्णय का आश्वासन दिया था, लेकिन देर शाम तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया। हालांकि सूत्रों के अनुसार आयोग ने कांग्रेस की शिकायत खारिज कर दी है, लेकिन कांग्रेस की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 2 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 3 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 3 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 3 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 3 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 3 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 3 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 3 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 3 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 4 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 4 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 4 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 4 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 4 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 4 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!