खबर
Top News

राज्यसभा चुनाव: सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व से किया मंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
राज्यसभा चुनाव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिल्ली से भोपाल तक लगातार बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं के बाद माना जा रहा है कि पार्टी ने संभावित प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। अगले एक-दो दिनों में उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
सुझाव केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखे
भाजपा सूत्रों के अनुसार राज्यसभा चुनाव को पार्टी केवल संसदीय प्रतिनिधित्व के नजरिए से नहीं, बल्कि आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देख रही है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक जरूरतों से जुड़े सुझाव केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखे गए हैं।

केंद्रीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात
बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित कई केंद्रीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि आधिकारिक तौर पर चर्चा का विषय विकास कार्यों को बताया गया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे राज्यसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछले दो दिनों से दिल्ली में मौजूद थे। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया और प्रदेश संगठन की ओर से तैयार फीडबैक एवं संभावित नामों पर चर्चा की। बुधवार को उनके भोपाल लौटने के बाद यह संकेत और मजबूत हो गए हैं कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
कांग्रेस खेमे में दावेदारों की संख्या बढ़ रही
भाजपा में जहां नामों को लेकर इंतजार की स्थिति है, वहीं कांग्रेस खेमे में एक सीट के लिए दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल के नाम पहले से चर्चा में हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में प्रमुखता से लिया जा रहा है।

दिल्ली में अहम बैठक प्रस्तावित
कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर 5 जून को दिल्ली में अहम बैठक प्रस्तावित है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है कि फिलहाल उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों की गतिविधियों ने मध्यप्रदेश की राजनीति में उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें दिल्ली से आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 13 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 13 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 14 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 14 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 14 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 15 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 15 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 15 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 15 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 15 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 15 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 15 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 16 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 16 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 16 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 16 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 16 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 16 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!