राजस्थान का इंटरस्टेट तस्कर वसीम खान गिरफ्तार: दो दर्जन अपराधों में नामजद; लंबे समय से था पुलिस के रडार पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले युवती सहित चार लोगों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी आरोपी को पकड़कर पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी की कड़ी का खुलासा किया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार दो दिन पहले मंगल परिसर गार्डन, कनकेश्वरी देवी मैदान के पीछे से रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा निवासी रतलाम और काजल उपाध्याय निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया था।
इनके कब्जे से 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.40 लाख थी। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने राजस्थान से वसीम खान निवासी अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) से ड्रग्स सप्लाई होने की जानकारी मिली।
इसी बीच टीम को सूचना मिली कि आरोपी वसीम खान अन्य राज्यों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लायरों के माध्यम से नशे के आदी लोगों तक पहुंचाता था। टीम ने आरोपी की रेकी की और दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी पुलिस को देख भागने लगा।
इस दौरान उसके हाथ में चोट आई। जांच में सामने आया है कि वसीम खान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में करीब दो दर्जन अपराध दर्ज हैं। इंदौर में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं।
और वह लंबे समय से इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है, लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में ड्रग्स तस्करी से जुड़ गया।
हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!