राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई; मेघालय सरकार ने टाइपिंग मिस्टेक का दिया है हवाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई जस्टिस मनोज मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच करेगी।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मेघालय सरकार से सोनम की गिरफ्तारी के ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा था। सोनम को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को मेघालय सरकार ने चुनौती दी है।
जमानत का आधार यह बनाया गया था गिरफ्तारी के समय सोनम को नियमानुसार गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था। मेघालय सरकार का तर्क है सोनम को गिरफ्तारी के कारण बताए गए थे।
विवाद केवल गिरफ्तारी दस्तावेज में टाइपिंग की गलती को लेकर है। सरकार के मुताबिक हत्या के मामले में बीएनएस की धारा 103(1) की जगह गलती से 403(1) दर्ज हो गई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पिछली सुनवाई में कहा था मजिस्ट्रेट ने सोनम को गिरफ्तारी के आधार समझाए थे और ट्रांजिट रिमांड के दौरान भी इसका रिकॉर्ड मौजूद है।
हनीमून के दौरान हुई थी राजा की हत्या... 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां 23 मई को लापता हो गए थे। 3 जून को पुलिस ने राजा का शव गहरी खाई से बरामद किया था।
जांच में हत्या की साजिश सामने आने पर पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट तय करेगा- तकनीकी गलती जमानत का आधार है या नहीं
सुप्रीम कोर्ट देखेगा सोनम को गिरफ्तारी के समय कानून के अनुरूप कार्रवाई के आधार बताए गए थे या नहीं। इसी आधार पर हाई कोर्ट के जमानत आदेश में हस्तक्षेप को लेकर फैसला हो सकता है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
हालांकि, प्रथम दृष्टया कहा था ऐसा नहीं लगता सोनम को गिरफ्तारी के आधार बिल्कुल नहीं बताए गए थे। सोनम पहले ही जेल से बाहर आ चुकी थी, इसलिए तत्काल रोक नहीं लगाई गई।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!