खबर
Top News

लगातार तीन दिन बारिश की चेतावनी: इन जिलों में अलर्ट; जानिये कब बढ़ेगा गर्मी का असर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 मार्च 2026, 11:34 am
शेयर करें:
लगातार तीन दिन बारिश की चेतावनी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार शाम सतना के चित्रकूट में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे रामनवमी का आयोजन प्रभावित हुआ। यहां 21 लाख दीप जलाने की तैयारी थी, लेकिन बारिश के कारण ज्यादातर दीप बुझ गए और मंच को तिरपाल से ढकना पड़ा।

29 मार्च से एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा
मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होगा, जो लगभग 3 दिन तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और चंबल, सागर संभाग के लगभग 40 जिलों में बारिश और तेज हवा के अलर्ट हैं। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

28 मार्च तक गर्मी का असर
हालांकि, 28 मार्च को प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लू जैसी स्थितियां बनी हैं। जबलपुर, खजुराहो, रतलाम-मंडला, खंडवा, खरगोन और रायसेन में भी पारा 38-39 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

मौसम का बदलाव और नए सिस्टम का असर
शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम शनिवार तक कमजोर होगा, लेकिन 29 मार्च से नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका सबसे ज्यादा असर 30 और 31 मार्च को देखने को मिलेगा।

तीन दिन बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के करीब 40 जिलों में बारिश होने की संभावना है। 29 मार्च को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 30 और 31 मार्च को सिस्टम का अधिक प्रभाव रहेगा।

मार्च में लू और गर्मी
नर्मदापुरम में मार्च महीने में चौथी बार लू चली। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी और लगातार तीन दिन गर्म हवा के कारण पारा बढ़ा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में 37 डिग्री तक, ग्वालियर में 36.1 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।

मार्च में मौसम का तीसरा बदलाव
इस साल मार्च में पहले भी दो बार मौसम बदल चुका है। एक दौर लगातार चार दिन तक रहा, जिसमें 45 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश और 17 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें प्रभावित हुईं। अब तीसरा दौर 29 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक रह सकता है।

अप्रैल-मई में तेज गर्मी का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल और मई में प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

मार्च में तीनों मौसम का मिश्रण
मध्य प्रदेश में पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार मार्च में दिन गर्म और रातें ठंडी रहती हैं। बारिश का ट्रेंड भी दिखाई देता है। इस बार भी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पहले ही बारिश का दौर रह चुका है, जबकि रात का तापमान स्थिर है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!