खबर
Top News

MP के 35 जिलों में बारिश का संकट: 7 दिन से थमा मानसून; किसानों की बढ़ी चिंता, 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 12:17 pm
शेयर करें:
MP के 35 जिलों में बारिश का संकट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में पिछले सात दिनों से भारी बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। प्रदेश के 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है, जबकि पश्चिमी जिलों में मानसून अपेक्षाकृत बेहतर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जुलाई से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने के बाद प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

अब तक सामान्य से 11% कम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 270.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी पूरे प्रदेश में बारिश 11 प्रतिशत कम रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह कमी 24 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

पूर्वी MP में सूखे जैसे हालात
बारिश की कमी का सबसे ज्यादा असर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में देखा जा रहा है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बनी हुई है।

19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मध्य प्रदेश में मानसून दोबारा मजबूत होने की संभावना है।

आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
गुरुवार को इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, सीहोर, देवास, उज्जैन, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत कई जिलों में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।

दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश की उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसम प्रणालियां अनुकूल रहीं तो जुलाई के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की संभावना है।

देवास सबसे आगे, आलीराजपुर सबसे पीछे
बारिश के आंकड़ों के अनुसार देवास प्रदेश का सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं आलीराजपुर में अब तक केवल करीब 2.25 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। भोपाल में 13.1 इंच, जबकि इंदौर और सीहोर में करीब 14 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 3 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 3 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 4 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 4 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 5 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 5 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 5 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 5 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 5 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 5 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!