खबर
Top News

बीआरटीएस से हटी रेलिंग: अब मास्टर प्लान की सड़कों की बारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अप्रैल 2026, 5:42 pm
शेयर करें:
बीआरटीएस से हटी रेलिंग

आयुक्त क्षितिज सिंघल ने किया जमीनी निरीक्षण, 8 बस स्टॉप हटाए, निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने नगर निगम प्रशासन ने बीआरटीएस कॉरिडोर और मास्टर प्लान की सड़कों पर चल रहे कार्यों की रफ्तार देने की बात कही है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जमीनी स्तर पर इन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता नहीं किया जाएगा। बीआरटीएस मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोलने की प्रक्रिया के तहत अब तक 17 में से 8 बस स्टॉप पूरी तरह हटाए जा चुके हैं, जबकि 3 अन्य को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, कॉरिडोर के अधिकांश हिस्सों से रेलिंग हटाने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। केवल नवलखा से होलकर साइंस कॉलेज के बीच का 670 मीटर का हिस्सा शेष है, जहां अस्थायी डिवाइडर का काम पूरा होते ही रेलिंग हटा दी जाएगी।

आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बस स्टॉप और रेलिंग हटाने के तुरंत बाद सड़क का समतलीकरण, पेंचवर्क और मलबे की सफाई सुनिश्चित की जाएख् ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बीआरटीएस के साथ-साथ निगम का ध्यान मास्टर प्लान की लंबित सड़कों पर भी है। निरीक्षण के दौरान मूसाखेड़ी से सांवरिया मंदिर और एमआईजी से रिंग रोड लिंक रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों की प्रगति जांची गई। आयुक्त ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि संबंधित एजेंसियां तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का कार्य पूरा करें। शहर के इन महत्वपूर्ण हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्य से आने वाले समय में यातायात का दबाव कम होगा और इंदौर की कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर होगी।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 11 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 11 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 12 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 12 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 12 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 12 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 12 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 12 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 13 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 13 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 13 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 13 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 13 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 13 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 14 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!