प्राइम पैक दिल्ली के गोदाम पर छापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/इंदौर।
पैकेजिंग मशीनों के कारोबार से जुड़े ट्रेडमार्क विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अंतरिम आदेश के तहत दिल्ली स्थित ‘प्राइम पैक दिल्ली' के गोदाम पर छापेमारी कराई। इस दौरान कथित ट्रेडमार्क उल्लंघन से जुड़ी पैकेजिंग मशीनों, स्टॉक और व्यापारिक दस्तावेजों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर की निगरानी में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
मामला इंदौर के पैकेजिंग मशीन व्यवसायी मेहुल सवजियानी की कंपनी ‘प्राइम पैक इंडिया' द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। कंपनी का आरोप है कि प्रतिवादी उसके पंजीकृत ट्रेडमार्क और ब्रांड पहचान का अवैध उपयोग कर बाजार में ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। याचिका में करीब 2 करोड़ रुपए के हर्जाने की भी मांग की गई है।
मशीनों के साथ व्यापारिक रिकॉर्ड भी किए सील... छापेमारी के दौरान गोदाम में रखी पैकेजिंग मशीनें, उपकरण और स्टॉक को मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा बिल बुक, व्यापारिक रिकॉर्ड, आयात (इंपोर्ट) से जुड़े दस्तावेज और शिपिंग रिकॉर्ड भी सुरक्षित कर सील किए गए, ताकि कथित कारोबार और टर्नओवर का आकलन किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, लोकल कमिश्नर अपनी विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर अदालत मामले की अगली सुनवाई में आवश्यक आदेश पारित करेगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!