मैकडॉनल्ड और ओये पाप्पे पर छापा: 7 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
KHULASA FIRST
संवाददाता

उपभोक्ता की शिकायत व कलेक्टर के निर्देश पर एक्शन, बर्गर बन और पनीर सहित कई चीजों की होगी लैब टेस्टिंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला प्रशासन ने शहर के खान-पान केंद्रों पर शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उपभोक्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए शहर के नामी रेस्टोरेंटों पर औचक दबिश दी। इस कार्रवाई के तहत एबी रोड स्थित मैकडॉनल्ड और ओये पाप्पे रेस्टोरेंट से 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनकी लैब में जांच की जाएगी।
विभागीय टीम ने एबी रोड स्थित हार्ड कैसल रेस्टोरेंट प्रालि (मैकडॉनल्ड) की जांच की। यहां उपभोक्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वेज पिज्जा, मैक पफ, बर्गर बन और एडिबल आइस (खाद्य बर्फ) के नमूने लिए गए।
इसके बाद टीम राजेंद्र नगर स्थित श्री कृष्ण फूड कंपनी (ओये पाप्पे फैमिली रेस्टोरेंट) पहुंची, जहां से पनीर, तुअर दाल, राजमा एवं चावल के 4 नमूने लिए गए।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।
उन्हें कहा गया कि किचन और स्टोरेज एरिया में सफाई का पूरा ध्यान रखें। साथ ही कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और कच्चे व पके भोजन को अलग-अलग रखने जैसे तकनीकी पहलुओं पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
कलेक्टर वर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संबंधित समाचार

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!