खबर
Top News

जुए की फड़ पर छापा: 2 आरक्षक सहित 10 गिरफ्तार; SAF बटालियन परिसर में सजी थी महफिल, लाखों रुपए और मोबाइल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
जुए की फड़ पर छापा

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सख्त अनुशासन के लिए जानी जाने वाली विशेष सशस्त्र बल (SAF) बटालियन परिसर में ही अवैध जुए का अड्डा संचालित होने का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच और कंपू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें SAF के दो आरक्षक भी शामिल हैं।

संयुक्त टीम ने मारा छापा
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने 14वीं बटालियन परिसर स्थित पुराने सरकारी आवास पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने पीछा कर 10 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया।

आरक्षक ही निकला सरगना
जांच में सामने आया कि जुए के अड्डे का संचालन SAF के आरक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान (द्वितीय वाहिनी) कर रहा था। उसके साथ 13वीं वाहिनी का आरक्षक मलखान सिंह और अन्य बाहरी लोग भी शामिल थे।

दोनों आरक्षक निलंबित, लाखों रुपए और मोबाइल जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.90 लाख नकद, 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कम्पू फ़िस्टो पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।

व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि धीरेंद्र सिंह चौहान ने जुआ खिलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। इसके जरिए लोगों को जोड़कर रोजाना करीब 5000 रुपए तक कमीशन कमाता था।

पुलिस कार्रवाई नहीं होगी
आरोपियों ने बताया कि आरक्षक वर्दी का रौब दिखाकर उन्हें भरोसा दिलाता था कि इस जगह पर पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। इसी भरोसे पर यहां जुआ और शराब पार्टी चलती थी।

किससे कितनी रकम बरामद
धीरेंद्र सिंह – 25,000 रुपए, मलखान सिंह – 35,000 रुपए, पुरुषोत्तम कुमार – 40,000 रुपए, अशोक कुशवाह – 30,000 रुपए, सत्येंद्र गुप्ता – 35,000 रुपए, राजेश गुप्ता – 30,000 रुपए, सुनील तोमर – 20,000 रुपए, राहुल यादव – 18,000 रुपए, भूरा सिंह – 30,000 रुपए, सचिन – 37,000 रुपए फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 14 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 15 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 15 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 15 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 16 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 16 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 16 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 16 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 16 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 16 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!