राहुल निकला जिहादी अब्दुल अजीज पठान: धर्म परिवर्तन के लिए भी करता था मजबूर; गर्भपात कराने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा से पहचान छुपाकर की दोस्ती, फिर बनाए संबंध,
ड्रग्स को पान मसाले में मिलाकर खिलाता था
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल रात 19 वर्षीय छात्रा ने खजराना निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने झूठी पहचान बताकर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिला थाना पुलिस ने कनाड़िया क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली युवती की शिकायत पर खजराना निवासी अब्दुल अजीज पठान उर्फ राहुल के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से स्कीम-78 स्थित फूड कोर्ट कैफे में हुई थी।
उस समय आरोपी ने नाम राहुल बताया था। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी उसे अपने घर अशर्फी नगर, खजराना ले गया, जहां उसने शादी का वादा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने अपना असली नाम अब्दुल अजीज पठान बताया और कहा कि शादी के लिए उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। यह बात सुनकर जब पीड़िता ने संबंध खत्म करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसके पास युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। इस डर के कारण युवती कई बार उसके संपर्क में आती रही। 6 सितंबर 2025 को आरोपी ने फिर उसे अपने घर बुलाया और धमकी देकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाए।
साथ ही उसने दो टूक कहा कि जब तक वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी, वह उससे शादी नहीं करेगा। घटना से घबराकर युवती कुछ समय के लिए अपने गृह जिले चली गई थी। वापस आने के बाद युवती ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई।
इसके बाद मामला महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता अपने साथ हुई घटना की जानकारी हिंदूवादियों और करणी सेना को दी थी, जिसके बाद उन्होंने जिहादी को अपनी भाषा में सबक सिखाया और पुलिस के हवाले किया है। मामले में महिला थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित, मनीष सिंह सिसोदिया, ऐश्वर्या शर्मा, श्री राजपूत करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री हिंदूवादी मानसिंह राजावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अब्दुल अजीज पठान उर्फ राहुल ने पहले दोस्ती कर भरोसा जीता और फिर सुनियोजित तरीके से उसका शोषण किया। आरोपी उसे घूमाने के बहाने शहर के बाहर ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक और अन्य चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया।
कुछ समय बाद आरोपी उसे अपने माता-पिता से मिलवाने का कहकर खजराना स्थित घर ले गया। वहां शीतल पेय पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसने अपनी असली पहचान का खुलासा करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोपी लगातार उसे धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता रहा। वह उसे अलग तरीके से रहने और अपनी पहचान बदलने के लिए मजबूर करता था। कुछ महीनों बाद गर्भ ठहरने पर आरोपी ने शादी के लिए मुस्लिम बनने की शर्तें रखीं और दवाइयां देकर गर्भपात कराया।
पीड़िता आरोप है कि आरोपी उसे बार-बार नशा कराता था। इसके अलावा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर कलमा पढ़ने और काला स्कार्फ डालकर रहने के लिए मजबूर भी करता था। यहां तक कि अपने दोस्तों से भी मुझे मुसलमान बताकर मिलाता था।
प्रेगनेंसी होने पर जब शादी का बोला तो इस्लाम कबूल करने के बाद निकाह करने का कहता था। विरोध पर मारपीट करता था। जब मैंने उससे बोला कि गर्भवती हूं तो मुझे कुछ दवाइयां ला कर दीं और कहा कि जब तक तू पाक नहीं हो जाती और कलमा, सिपारा नहीं पढ़ लेती मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा...तू मेरी रखैल बनकर रहना।
उसने मुझे जबरन बच्चे गिराने गोली लाकर दी, जिसे खाने से मुझे ब्लड आने लगा। इसके बाद वह मुझे खजराना किसी डॉक्टर के क्लीनिक लेकर गया और मुझे बोतल चढ़ाई। उसकी हरकतों को देख दूरी बनाई तो वह मेरा रास्ते में रोक कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देता था।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!