वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने दोहराई शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग: बोले- हटाए जाने तक चर्चा नहीं करेंगे; छात्रों के मुद्दे पर अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर खड़ा है विपक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष छात्रों से जुड़े मामले पर अपनी मांगों को लेकर स्पष्ट है और शिक्षा मंत्री के पद से हटने तक किसी भी बातचीत या चर्चा के लिए तैयार नहीं होगा।
राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान दिया था कि सरकार चाहती है कि विपक्षी सांसद चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि संसदीय परंपरा के अनुसार यदि किसी सदस्य का नाम लेकर कोई बात कही जाती है, तो उसे जवाब देने का अवसर दिया जाता है, लेकिन जब वह जवाब देना चाहते थे तो उनका माइक बंद कर दिया गया और उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पहली मांग है कि भ्रष्ट शिक्षा मंत्री" को पद से हटाया जाए। दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने छात्रों पर हमला किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं तीसरी मांग प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से माफी मांगने की है।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के हित और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय करने से बच रही है। उन्होंने दोहराया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत या चर्चा नहीं करेगा।
वहीं, सरकार की ओर से विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए नियमों और प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
संबंधित समाचार

दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!