खबर
Top News

मुझे घसीटा, मुंह से खून आया: राहुल गांधी का बड़ा दावा; बोले- पुलिस ने कहा 'सरकार हटाइए', धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 6:08 pm
शेयर करें:
मुझे घसीटा, मुंह से खून आया

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्र आंदोलन और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। करीब 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के वीडियो दिखाए और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की।

राहुल गांधी ने दावा किया कि जब पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाने पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने उनके कान में कहा, "सरकार को हटाइए।" उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें घसीटा, जिससे उनके मुंह से खून निकल आया और उन्हें दो-तीन मुक्के भी लगे। उन्होंने कहा कि "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए कई वीडियो
राहुल गांधी ने अपने प्रस्तुतीकरण में छात्र आंदोलन से जुड़े कई वीडियो दिखाए। उन्होंने दावा किया कि इनमें पुलिस द्वारा छात्रों और महिलाओं के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित अभद्र व्यवहार नजर आता है। वहीं, कुछ वीडियो में घायल छात्रों और पुलिस कार्रवाई के दृश्य भी दिखाए गए।

राहुल ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, हालांकि दिल्ली पुलिस इस दावे से इनकार कर चुकी है।

पेपर लीक पर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 152 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी बड़े मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का वार्षिक शिक्षा बजट करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए है, जबकि भारतीय परिवार केवल नीट परीक्षा पर लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपए खर्च करते हैं। उनके अनुसार यह शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

राहुल गांधी की तीन प्रमुख मांगें
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन मांगें रखीं, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कथित बल प्रयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव लगातार तेज होता जा रहा है।

संबंधित समाचार

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

3 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

8 minutes ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

20 minutes ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

37 minutes ago
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

about 1 hour ago
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
Top News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

about 1 hour ago
जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Top News

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

about 2 hours ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

about 2 hours ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

about 2 hours ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 2 hours ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 2 hours ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 3 hours ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 3 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!