राहुल ने गैंग के साथ मिलकर करवाई हत्या: गुंडे की हत्या में मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पत्नी और प्रेमी ने दी 15 लाख की सुपारी, 5 लाख रुपए किए बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित केट रोड सुपारी किलिंग मामले में राऊ पुलिस ने खुलासा करते हुए फरार चल रहे मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि नवीन पाटीदार की हत्या उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर 15 लाख रुपए की सुपारी देकर करवाई थी।
पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामले में पत्नी और शूटर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल उइके उर्फ मराठा और नवीन पाटीदार के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी दौरान राहुल के नवीन की पत्नी से अवैध संबंध बन गए। नवीन दोनों के अवैध रिश्तों में रास्ते का कांटा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
साजिश के तहत उज्जैन के राजू गुगले खटीक की मदद से 15 लाख रुपए की सुपारी तय हुई। राहुल ने हत्या की जिम्मेदारी मुकेश कुमावत को सौंपी, जिसने आगे शूटर अजय धौलपुरिया और श्रीराम बलाई को काम पर लगाया।
नागपुर से रंगवासा तक पीछा, फिर दबोचा
टीआई राजपाल राठौर के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी राहुल मराठा और शुभम नागपुर जिले में छिपे हुए हैं। पुलिस की टीम लगातार पीछा करती रही। तकनीकी निगरानी के दौरान पता चला कि राहुल रंगवासा रोड पहुंचा है।
इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी नरेंद्र रावत के अनुसार पुलिस ने राहुल उइके उर्फ मराठा (42), शुभम मदरोशिया (26) और राजू गुगले खटीक (58) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सुपारी की रकम में से 5 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं।
गर्दन पर सटाई पिस्टल और चला दी
12 अप्रैल की रात केट रोड पर नवीन पाटीदार का शव मिला था। उसकी गर्दन के पीछे गोली फंसी हुई थी। घटनास्थल से मिले कारतूस और सीसीटीवी फुटेज की जांच में खुलासा हुआ कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने बेहद नजदीक से उसकी गर्दन पर देशी पिस्टल सटाकर गोली मारी और फरार हो गए।
अपराध की दुनिया के पुराने खिलाड़ी निकले हत्याकांड के आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल उइके उर्फ मराठा पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों समेत 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं शुभम मदरोशिया के खिलाफ भी एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज पाए गए हैं।
प्रेम प्रसंग, पुरानी रंजिश और पैसों के दम पर रची गई इस खून की साजिश में पत्नी से लेकर शूटर तक सभी की भूमिका सामने आ चुकी है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की आर्थिक और आपराधिक कड़ियों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!