जब्त बेल्ट पर सवाल: जांच प्रक्रिया पर उठा नया विवाद; ट्विशा शर्मा मौत की मिस्ट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच से जुड़े एक महत्वपूर्ण साक्ष्य को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। जिस बेल्ट को पुलिस ने फांसी में इस्तेमाल होने वाला लिगेचर बताकर जब्त किया था, उसकी जब्ती प्रक्रिया अब विवादों के घेरे में है। दस्तावेजों और घटनास्थल की तस्वीरों के आधार पर परिजन एवं उनके वकील जांच में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 मई की सुबह 9.42 बजे एक बेल्ट, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए थे। हालांकि जब्ती पंचनामा में यह उल्लेख नहीं है कि उक्त सामान किसकी निशानदेही पर बरामद किया गया, जबकि उसी दिन बाद में की गई अन्य सभी जब्तियों में समर्थ सिंह या गिरिबाला सिंह की निशानदेही का स्पष्ट उल्लेख दर्ज है।
मामले में नया मोड़ तब आया जब घटनास्थल की तस्वीरों में दो अलग-अलग रिंग में दो बेल्ट दिखाई देने की बात सामने आई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पुलिस ने किस आधार पर एक विशेष बेल्ट को फांसी में प्रयुक्त मान लिया।
साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि जब्त मोबाइल और लैपटॉप ट्विशा के ही थे। इसकी पुष्टि पुलिस ने किस आधार पर की।
परिजन के वकील अंकुर पांडे का आरोप है कि जब्त बेल्ट को पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक परीक्षण के लिए नहीं भेजा। दावा किया गया है कि बेल्ट तीन दिन बाद एम्स भोपाल को उपलब्ध कराया।
बाद में जब मामले की दोबारा जांच के तहत एम्स दिल्ली में पोस्टमॉर्टम कराया गया, तब भी प्रारंभिक स्तर पर यह बेल्ट उपलब्ध नहीं कराया गया था। एम्स दिल्ली के अनुरोध पर बेल्ट भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है।
इधर, मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह को कथित विशेष सुविधाएं दिए जाने के आरोपों पर कार्रवाई हुई है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को पद से हटा दिया है।
जेल विभाग की जांच रिपोर्ट में नियमों के विपरीत सुविधाएं दिए जाने संबंधी तथ्यों की पुष्टि होने की बात सामने आई है। अब निगाहें लंबित फोरेंसिक रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!